• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

विक्रम शर्मा हत्याकांड: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान…

by Uttar Akhand Jan Manch
February 15, 2026
in Crime, Dehradun
0
विक्रम शर्मा हत्याकांड: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान…
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून। विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी शूटर—आकाश प्रसाद, आशुतोष और विशाल—का संबंध झारखंड के गणेश सिंह गिरोह से बताया जा रहा है।

Sponsor Name

बताया जा रहा है कि शूटरों के निशाने पर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह थे, जो अखिलेश का राइट हैंड माना जाता है। हालांकि, कन्हैया तक पहुंच पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद आरोपियों ने अखिलेश के गुरु और गिरोह के सरगना विक्रम शर्मा को निशाना बनाने की साजिश रची।

झारखंड में वर्चस्व की लड़ाई, देहरादून में रची गई साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 25 दिन पहले गणेश गिरोह और कन्हैया सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से विपक्षी अखिलेश गिरोह के सदस्य गणेश गिरोह के निशाने पर थे। पहले कन्हैया की हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।

सूत्रों का कहना है कि झारखंड में अखिलेश गिरोह का वर्चस्व काफी मजबूत है, जिसके चलते वहां किसी सदस्य को निशाना बनाना आसान नहीं था। ऐसे में देहरादून में रह रहे विक्रम शर्मा को टारगेट करना गणेश गिरोह को आसान लगा।

बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा एक जनवरी को राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए देहरादून से जमशेदपुर (झारखंड) गए थे। उनकी अनुपस्थिति में शूटर देहरादून पहुंचे और उनके ठिकानों की रेकी की। शूटरों का मानना था कि वारदात को उनकी गैरमौजूदगी में अंजाम देना ज्यादा आसान होगा।

सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रास्ते हरियाणा फरार हो गए। इस मामले में अमर सिंह गैंग के कनेक्शन की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि इन शूटरों पर अमर सिंह की हत्या का आरोप भी है, और फरारी में अमर गैंग की मदद की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

3 weeks ago
कनखल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद…

कनखल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद…

1 month ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC