• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

नहर पटरी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया पर्दाफाश — पुलिस टीम को ₹5000 इनाम…

by Uttar Akhand Jan Manch
February 22, 2026
in Crime, Haridwar, Uttarakhand
0
नहर पटरी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया पर्दाफाश — पुलिस टीम को ₹5000 इनाम…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की/मंगलौर। नहर पटरी मार्ग पर हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में पूरी घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी और खून से सनी जैकेट बरामद की है। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Sponsor Name

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों से पूछताछ की गई और साक्ष्यों को एकत्र किया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सराय ज्वालापुर निवासी 26 वर्षीय विनायक त्यागी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान उसे पता चला कि मृतक के पास नकदी है। पैसों के लालच में उसने पहले गला दबाकर उसे नीचे गिराया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई धनराशि बरामद कर ली है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस का शीघ्र खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता, समन्वय और प्रभावी जांच का परिणाम है। उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को ₹5000 के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अशोक सिरसवाल, श्यामबाबू, हेड कांस्टेबल माजिद खान, अमित शर्मा, अरुण चमोली तथा सीआईयू टीम के उपनिरीक्षक संजय पुनिया, अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव, मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल महीपाल तोमर, राहुल, अजय काला और उदेत शामिल रहे।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

“इंडिया गेट लॉन अब बंद, दिल्ली वासियों ने यादें ताज़ा कीं: ‘हम वहाँ लेटकर पक्षियों को निहारा करते थे’।”

“इंडिया गेट लॉन अब बंद, दिल्ली वासियों ने यादें ताज़ा कीं: ‘हम वहाँ लेटकर पक्षियों को निहारा करते थे’।”

8 months ago
कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर गणेश गोदियाल का पलटवार, ‘महेंद्र भट्ट भी थे मौजूद’…

कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर गणेश गोदियाल का पलटवार, ‘महेंद्र भट्ट भी थे मौजूद’…

2 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC