गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उनके इस सक्रिय और साहसी रुख के चलते हरिद्वार क्षेत्र में लोगों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने फूलमालाओं से विधायक का अभिनंदन किया।
BJP सरकार पर साधा निशाना, बोले—जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में जनता की समस्याएं उठाना उनका कर्तव्य था, लेकिन भाजपा सरकार शुरू से ही इन मुद्दों को दरकिनार करती आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और वह आगे भी लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहेंगे।




