थाना सिडकुल, हरिद्वार पुलिस ने हुड़दंग और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले फरार आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 मार्च 2026 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि राजीव सहित अन्य लोगों ने एक राय होकर लाठी, डंडों और तलवारों से लैस होकर वादी के घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपितों ने तमंचे से फायरिंग भी की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रचित पुत्र सुनील, निवासी बोझाहेड़ी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।




