रुड़की गंगनहर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को वादी अब्दुल सत्तार ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके आधार पर थाना गंगनहर में मु0अ0सं0- 0406/2025 के तहत विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दबिश देकर गांव से दबोचा गया आरोपी
मुकदमा दर्ज होने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी गई।
फरार चल रहे आरोपी साकिर (उम्र 21 वर्ष) को 25 मार्च 2026 को शाम 5:48 बजे ग्राम रसूलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक करुणा रौकली
- कांस्टेबल नितिन
- कांस्टेबल अर्जुन
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।




