• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Nanital

रामपुर तिराहा कांड मामले में 25 साल बाद भी न्याय का इंतजार, महिला आंदोलनकारियों से हुई थी बर्बरता…

by Uttar Akhand Jan Manch
November 9, 2025
in Nanital, Politics
0
रामपुर तिराहा कांड मामले में 25 साल बाद भी न्याय का इंतजार, महिला आंदोलनकारियों से हुई थी बर्बरता…
Sponsor Name
Sponsor Name

नैनीताल। अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौर में दो अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा कांड में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाने, महिलाओं के साथ दुष्कर्म व अत्याचार करने के अभियुक्तों को सजा दिलाने का मामला न्यायिक लड़ाई में उलझा है। जिससे बलिदानी व अत्याचार से पीड़ित आंदोलनकारियों को न्याय नहीं मिला है।

Sponsor Name

दरअसल दो अक्टूबर 1994 को जब राज्य आंदोलनकारी राज्य की मांग को लेकर दिल्ली कूच को निकले तो रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के निर्देश पर आंदोलनकारियों पर गोली चलाई गई। जिसमें सात आंदोलनकारी बलिदान, सात महिला आंदोलनकारियों के साथ दुष्कर्म किया गया और 17 महिलाओं पर अत्याचार किया गया। इस मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच के आदेश दिए तो सीबीआइ ने हत्या, घातक हथियारों व फायरिंग से गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किए थे।

इस मामले में आधा दर्जन मुकदमे विचाराधीन हैं। जिनकी स्थिति क्या है, इस पर हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है। राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता व याचिकाकर्ता रमन कुमार शाह के अनुसार राज्य गठन के ढाई दशक बाद भी आंदोलनकारियों पर गोली चलाने, अत्याचार करने का आदेश जारी करने के बड़े अधिकारी अभियुक्तों को आज तक सजा नहीं हुई। अब तक इस कांड में दो पीएससी जवान ही दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा हुई जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी अनंत कुमार सिंह से संबंधित दस्तावेज तक नहीं मिल रहे हैं।

मुजफ्फरनगर की ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में 23 अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने मुजफ्फनगर में सात, देहरादून में पांच केस दर्ज किए। सीबीआइ की विशेष कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में किया लेकिन अब तक मामला अदालतों में विचाराधीन है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, बीएससी छात्र गंभीर रूप से घायल

राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, बीएससी छात्र गंभीर रूप से घायल

8 months ago
रुड़की में गंगा में डूबे IIT छात्र का शव बरामद, SDRF-NDRF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद मोहम्मदपुर झाल में मिला…

रुड़की में गंगा में डूबे IIT छात्र का शव बरामद, SDRF-NDRF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद मोहम्मदपुर झाल में मिला…

2 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC