रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देवबंद से शादी समारोह से लौट रही एक कार तांसीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। कार में सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
हादसे में रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रजवाहे में सर्च अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




