आगामी ईद और नवरात्र पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को टीम बनाकर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए, ताकि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो।
सैंपलिंग और कानूनी कार्रवाई के निर्देश, त्योहारों पर विशेष अभियान
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ईद और नवरात्र के दौरान बाजारों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि कोई दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचता या परोसता पाया जाता है, तो उसके सैंपल भरकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




