धर्मनगरी हरिद्वार में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, देशराज कर्णवाल और हरिद्वार मेयर किरण जैसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस मौके पर मंत्री मदन कौशिक ने सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया।
VO1:
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर जिले में सभाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि इन चार वर्षों में गांव-गांव तक सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरी है और आगे भी विकास कार्यों की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।




